फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की चौखट पर मिली विवाहिता की लाश, एक साल पहले की थी लव मैरिज

Wed, 06 Jun 2018 09:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
मृतका समीक्षा की फाइल फोटो
विज्ञापन
आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र के गढ़ी भदौरिया में विवाहिता समीक्षा गुप्ता की मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर की चौखट पर रखा मिला। उसका मायका शाहगंज की पीएनटी कॉलोनी में है। 
विज्ञापन


उसके पति अमित अग्रवाल का कहना है कि उसने साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या की, जबकि अन्य ससुरालीजन घटना के बाद फरार हो गए। अमित अग्रवाल प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। 

अमित और समीक्षा के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों के पिता उनकी शादी के लिए राजी हो गए। 29 अप्रैल 2017 को शादी हुई थी। सवा महीने पहले दोनों ने शादी की पहली वर्षगांठ मनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायके वालों ने लगाया ये आरोप

समीक्षा के परिजनों का आरोप है कि दो महीने से उनकी बेटी को परेशान किया जा रहा था। वो बहुत दुखी और तनाव में रहती थी। जब भी मायके आती थी, मां से दुखड़ा सुनाती थी। फोन पर भी उसने इस बारे में बताया था। 

आसपास के लोगों के अनुसार सुबह अमित ने ही शोर मचाया कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। वे लोग जब पहुंचे तो अमित वहीं पर मौजूद था। कमरे की चौखट पर समीक्षा का शव रखा था, उसके गले में साड़ी का फंदा था।

अमित का कहना था कि उसने शव नीचे उतार दिया। उधर, समीक्षा के जेठ और जेठानी समेत अन्य सभी सुसरालीजन इस घटना केबाद फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। 

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगा कि उसकी हत्या की गई है या उसने आत्महत्या की है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं समीक्षा के परिजनों ने हत्या की तहरीर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें