फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा के पूर्व विधायक के छोटे भाई की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, मांगी सुरक्षा

Tue, 05 Jun 2018 08:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
रूबानी कुरैशी- फाइल फोटो
विज्ञापन
आगरा में बसपा के पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो के भाई कामिल की पत्नी रूबीना ने गंभीर आरोप लगाए हैं। रुबीना का कहना है कि उनके परिजनों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


उनके अनुसार पूर्व विधायक के प्रभाव के कारण पुलिस भी कार्रवाई नहीं कर रही। अब उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपनी सुरक्षा की मांग की।

नई दिल्ली के विकासपुरी की रहने वाली रुबीना कुरैशी ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि उनका निकाह वर्ष 2012 में कामिल कुरैशी के साथ हुआ था। कामिल के भाई बसपा के पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन पर बोला तीन तलाक

रूबीना आठ महीने पहले मायके गई थीं। इसके बाद से उनका उत्पीड़न किया। जनवरी ने पति ने फोन पर तीन तलाक बोल दिया। मार्च में तलाक का नोटिस भी भेजा है।
 
रूबीना का आरोप है कि उसके बिजनेस पार्टनर, परिजन और उस पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। थाना सदर के मुकदमे में पुलिस ने बिना किसी जांच के चार्जशीट लगा दी है। 

पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। अब उसकी हत्या की साजिश रची जा रही है। व्हाट्सएप चैटिंग का सुबूत उन्हें मिल गया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से न्याय की मांग की। 

वहीं पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो का कहना था कि भाई की पत्नी के आरोप बेबुनियाद हैं। थाना सदर में दर्ज मुकदमे में पुलिस ने सही जांच के बाद चार्जशीट लगाई है। तलाक का नोटिस कानूनी प्रक्रिया के तहत दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें