परिवार में मचा कोहराम
बेटी की मौत की खबर पर मां और भाई सहित परिवार के अन्य लोग आगरा आए थे। वह एक ही बात कह रहे थे कि किस घड़ी में बेटी की शादी की थी। मां गोमती को परिवार के लोग किसी तरह संभाल रहे थे। विकास ने आरोप लगाया कि बहन रुचि को पति ने कभी खुश नहीं रखा। उसे मोबाइल पर बात नहीं करने देता था। मोबाइल पर इनकमिंग ही होती थी, जब वो कॉल करते थे तो बात नहीं कराता था।
रुचि इंटर पास थी, जबकि विवेक शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहा था। मगर, उसका चयन नहीं हो सका था। जिस पंखे से फंदे पर रुचि लटकी थी, उसके नीचे चढ़ने के लिए दो स्टील की टंकी रखी थी। ऐसे में परिजनों ने उसकी हत्या कर शव लटकाने की आशंका जाहिर की। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।