फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में जल जीवन मिशन के मैनेजर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना क्षेत्र में गांव रूपपुर के पास शनिवार की देर रात एक बोलेरो विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में जल जीवन मिशन के मैनेजर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चालक घायल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

प्रयागराज के नारायणपुर निवासी दिनेश त्रिपाठी (40) पुत्र ब्रहृमदत्त त्रिपाठी केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन कार्यक्रम में मैनेजर थे। वर्तमान में उनकी तैनाती जनपद इटावा में थी। वह किराए का मकान लेकर रह रहे थे।
शनिवार को वह अपने चालक अनुज कुमार निवासी औरेया को साथ लेकर बोलेरो से मैनपुरी किसी काम से आए थे। देर रात वह वापस इटावा लौट रहे थे। रात करीब 11:30 बजे थाना क्षेत्र के गांव रूपपुर के पास बोलेरो विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में दिनेश त्रिपाठी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं चालक अनुज घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की जानकारी पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को दी गई। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें