फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलकर्मी के मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। रेलकर्मी के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर करीब 15 लाख रुपये के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। रेलकर्मी पत्नी को बुलाने के लिए अपने गांव मऊ गया था। ताला टूटा देखकर शनिवार रात पड़ोस के लोगों ने रेलकर्मी को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

नगर के द्वारिका पुरम कालोनी गली नंबर दो निवासी शिवम श्रीवास्तव पुत्र राजेश कुमार टूंडला में सहायक लोको पायलट हैं। विगत 15 जुलाई की सुबह वह पत्नी पूजा को लेने के लिए मऊ गया था। घर पर बाहर से ताला लगा था। शनिवार रात मकान के ताले टूटे देखकर पड़ोसी ने शिवम को घटना की जानकारी दी। रविवार सुबह रेलकर्मी घर पहुंच गया।
पीड़ित के अनुसार चोर घर से एक गले का हार, झुमके, टीका, नथनी, दो चेन, चार अंगूठी, मंगलसूत्र, चार कंगन, चांदी की पाजेब, एक जोड़ी पायल, 15 बिछिया, छह चांदी के सिक्के, चांदी की मूर्ति, चांदी के बर्तन और 15 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। चोरी जेवर की कीमत करीब 15 लाख रुपये है। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। रेलकर्मी शिवम ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध टूंडला कोतवाली में तहरीर दी है। सीओ टूंडला अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि रेलकर्मी के घर चोरी की तहरीर मिली है। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें