फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 से दौड़ेगी बटेश्वर रेल लाइन पर मालगाड़ी

Wed, 24 Jun 2015 02:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के ड्रीम प्रोजेक्ट कही जाने वाली आगरा-इटावा रेल लाइन (बटेश्वर रेल लाइन) पर जल्द ही मालगाड़ियां दौड़ती नजर आएंगी। इसके लिए मंगलवार को मंडल रेल प्रबंधक ने ट्रैक का निरीक्षण कर खामियों को दूर करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


पिछले 12 साल से लटकी भाडई-इटावा रेल लाइन 26 से शुरू हो जाएगी। इसके लिए आगरा रेल मंडल ने पूरी तैयारियां कर ली है। मंगलवार को डीआरएम प्रभाष कुमार भी ट्रैक का निरीक्षण करने को निकले। उन्होंने शमसाबाद, फतेहाबाद, बाह सहित छोटे-बड़े प्रत्येक स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं से संबंधित जानकारी हासिल की। इसके साथ ही सिगलन, प्वाइंट, क्रासिंग, गेट, प्लेटफार्म आदि का भी निरीक्षण किया। डीआरएम ने भांडई से ऊदी तक निरीक्षण किया। उनके साथ डीओएम रश्मी बघेल, एसडीओएम, डीसीएम आदि मौजूद रहे।
-----
कम स्पीड से चलेगी ट्रेन
शुरूआत के दिनों में मालगाड़ी को कम स्पीड से चलाया जाएगा। ताकि ट्रायल के बारे में पता चल सके। गेटों पर गाड़ियों को पायलट करके चलाई जाएंगी। अनमेंड गेटों पर कोई हादसा न हो। इसके लिए रेलवे रेलमित्र तैनात करेगा। प्रथम चरण में 38 गेट मित्रों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

--------
125 किमी लंबा है ट्रैक
आगरा से इटावा करीब 125 किमी है। इसमें भांडई, शमसाबाद, फतेहाबाद, बाह, बटेश्वर, ऊदी जैसे स्टेशन है। इस इकहरी लाइन पर 40 रोड क्रासिंग हैं, जिसमें से दो पर नियमित गेट मैन उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


वर्जन
- जल्द ही मालगाड़ी का संचालन होगा। तैयारियां पूरी हो चुकी है। इसके लिए 38 गेट मित्रों की तैनाती की जा रही है।
        - शीलेंद्र प्रताप सिंह, एडीआरएम आगरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें