फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक शो: पर्दा उठते ही डांस करती आई युवतियां, फिर की ऐसी हरकतें; शर्म से पानी-पानी हो गए दर्शक

Tue, 12 Sep 2023 03:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

नुमाइश में मैजिक शो देखने परिवार के साथ पहुंचे लोगों की शर्म से आंखें उस समय झुक गईं, जब उन्हें जादू के नाम पर अश्लील डांस देखना पड़ा। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। जिसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है।
 
विज्ञापन
अश्लील डांस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहाबाद में मैजिक शो देखने पहुंचे लोग उस समय हैरान रह गए, जब पर्दा उठने के बाद जादूगर नहीं बल्कि दो युवतियां डांस करते हुए स्टेज पर दिखीं। यहां कुछ लोग तो परिवार के साथ आए थे। जब डांस करने वाली युवतियों ने अश्लीलता परोसना शुरू की, तो परिवार के साथ आए लोग शर्म से पानी-पानी हो गए। इस अश्लीलता का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

यहां का है मामला

फतेहाबाद कस्बे में मेले का आयोजन किया गया था। उसी में 20 दिन पूर्व से एक नुमाइश चल रही है। अनुमति में डांस पार्टी या अश्लील प्रोग्राम का आयोजन नहीं किए जाने की शर्त थी। इस मेले में मैजिक शो का आयोजन किया गया था। जादूगर की कलाकारी देखने के लिए लोग उत्साहित थे, लेकिन जादू के नाम पर जिस तरह धोखा दिया गया, उससे सभी हैरान हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: पुश्तैनी मकान तोड़ते वक्त मिला लकड़ी का बक्शा, खोल कर देखा तो मिली ऐसी चीज; डर से कांप गए घरवाले

 

पर्दा उठते ही दिखा ऐसा नजारा

दरअसल जब लोग मैजिक शो देखने के लिए गए, तो वहां जादूगर की जगह पर्दा उठते ही दो युवतियां दिखीं। ये युवतियां डांस करती हुई स्टेज पर आईं। यहां तक तो ठीक था, लेकिन जब इनके द्वारा अश्लीलता परोसी गई, तो दर्शक हैरान रह गए। परिवारों के साथ आए कुछ लोग तो यहां से उठकर ही चले गए।

ये भी पढ़ें -  UP: मंडलायुक्त कार्यालय में सपेरों ने बजाई बीन, बोले- साहब हम सांप पकड़ते हैं....; वजह जानकर अधिकारी हैरान
विज्ञापन

वीडियो हुआ वायरल

स्टेज पर हो रहे अश्लील डांस का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी पूर्वी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है संबंधित थाने से जानकारी कराई जा रही है। 

ये भी पढ़ें - एमआर की मौत: होटल हावर्ड प्लाजा के रूम नंबर 301 में आखिर क्या हुआ? 6 घंटे बाद स्वीमिंग पुल के पास मिली लाश
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें