फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election Result: मैनपुरी सीट पर सबसे पहले इस विधानसभा क्षेत्र से आएंगे नतीजे

Thu, 23 May 2019 09:27 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी मुलायम सिंह यादव, भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह शाक्य
विज्ञापन
मैनपुरी लोकसभा सीट पर मतगणना हो रही है। मैनपुरी से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव मैदान में हैं। उनका मुकाबला भाजपा के प्रेम सिंह बघेल से है। सभी की नजरें इस सीट पर टिकी हैं। लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। सबसे कम बूथ होने के कारण किशनी विधानसभा क्षेत्र का परिणाम पहले आएगा।
विज्ञापन

 
मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में कुल 2179 बूथों पर मतदान हुआ था। मतदान के बाद से मतदाताओं को चुनाव परिणाम का इंतजार है। लोगों की निगाहें मतगणना पर टिकी हुई हैं। प्रशासन भी मतगणना को लेकर तैयारियों में जुटा है। मैनपुरी जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना मंडी परिसर हो रही है। वहीं, इटावा की जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना नवीन मंडी परिसर जसवंतनगर में हो रही है। 


मतगणना के लिए 14 टेबलें लगाईं गई हैं। ऐसे में एक बार में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की मतगणना होगी। किशनी विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम बूथ हैं, लिहाजा इस विधानसभा क्षेत्र का परिणाम सबसे पहले आएगा। सबसे अधिक बूथ करहल विधानसभा क्षेत्र में हैं। इस कारण करहल का परिणाम सबसे बाद में आएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन मंडी परिसर में विधानसभा क्षेत्र बार पंडाल बनाए गए हैं। इसके साथ ही मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। सुरक्षा व्यवस्था का भी ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना कराई जा रही है। 
 
विधानसभा क्षेत्र बूथ   राउंड
किशनी  407  29
सदर   414  30
भोगांव 445 32  
जसवंतनगर   448 32
करहल   465 33

          
                  
                   
                          
             
                    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें