फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम तो छोड़िए, राहगीरों की सुरक्षा का भी नहीं रखा ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर में होर्डिंग लगाने के दौरान न तो नियमों की परवाह की गई है, न ही आमजन की सुरक्षा का ख्याल रखा गया है। शहर के प्रमुख मार्गों पर बिजली के खंभों पर इस तरह होर्डिंग लगाए गए हैं कि वह कभी भी सड़क पर गिर सकते हैं। ऐसे में वहां से गुजरने वाले वाहन हादसे का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका ने होर्डिंग लगाने का ठेका अलीगढ़ की एक फर्म को दिया है। पालिका प्रशासन की अनदेखी के चलते ठेकेदार ने मनमाने तरीके से होर्डिंग लगा दी हैं। न तो नियमों का पालन किया गया, न ही लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखा गया। अधिकांश होर्डिंग सरकारी भवनों की बाउंड्रीवाल पर तो कुछ होर्डिंग विद्युत निगम के खंभों पर लगे हैं। ज्यादातर होर्डिंग को हाईवे और शहर के प्रमुख मार्गों पर लगाया गया है। बीते दिनों आई आंधी में कई होर्डिंग उखड़कर सड़क से गुजर रहे वाहनों पर गिर गए थे। वाहन सवार हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे थे।
-----
सरकारी बाउंड्री से सटाकर लगाए
नियम है कि होर्डिंग सरकारी बिल्डिंग पर नहीं लगाए जा सकते हैं। होर्डिंग इस तरह भी नहीं लगाए जा सकते है कि शहर का सौंदर्य प्रभावित हो। कलक्ट्रेट के पास जेल तिराहा पर सरकारी भवन की बाउंड्री से सटाकर लगातार होर्डिंग लगा दिए गए हैं। तिराहे पर होर्डिंग की भरमार से हादसा हो सकता है, शहर की सुंदरता में भी यह होर्डिंग दाग के समान हैं।
विज्ञापन

-----
अवैध होर्डिंग का संज्ञान लिया गया है। जल्द ही ठेकेदार से स्पष्टीकरण लिया जाएगा। इसके बाद भी अवैध होर्डिंग नहीं हटीं तो नगर पालिका की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-लालचंद्र भारती, ईओ नगर पालिका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें