सभा के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि 12 अप्रैल को एक विशाल बैठक का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देशभर के क्षत्रिय शामिल होंगे। इसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।
ये भी पढ़ें-
UP: करणी सेना का सांसद के घर उपद्रव, दरोगा-इंस्पेक्टर को भी पीटा...सीएम योगी एक किमी दूरी ही दे रहे थे भाषण
करणी सेना ने सांसद के आवास पर की थी तोड़फोड़
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के सदन में राणा सांगा पर दिए गए बयान पर बुधवार को बवाल हो गया था। करणी सेना के सैकड़ों कार्यकर्ता कुबेरपुर से बुलडोजर, गाड़ियों और बाइकों पर सांसद के आवास पर पहुंच गए थे। पुलिस ने कई जगह रोकने की कोशिश की। लेकिन, वह बैरियर तोड़कर आगे बढ़ते रहे। संजय प्लेस स्थित एडीए के एचआईजी फ्लैट्स स्थित सुमन के आवास पर पहुंचकर काॅलोनी का गेट तोड़ने की कोशिश की। लाठी, डंडों से लैस हमलावरों ने सांसद आवास पर जमकर पथराव किया था। शीशे चकनाचूर कर दिए थे। कुर्सियां और बाहर खड़ीं सांसद सहित कई नेताओं की छह से अधिक गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले थे।
ये भी पढ़ें-
सपा सांसद के घर हमला: पुलिस ने पकड़े जो युवा छुड़वा लिए...कोई और हो तो बता दें; करणी सेना ने किया 'एक्स'
राणा सांगा पर राज्यसभा में ये कहा
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रामजी लाल सुमन के शुक्रवार को राज्यसभा में राणा सांगा को गद्दार कहने पर हंगामा हो गया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा के लोगों का तकिया कलाम हो गया है कि मुसलमानों में बाबर का डीएनए है। आखिर, बाबर को लाया कौन। इब्राहिम लोधी को हराने के लिए बाबर को राणा सांगा हिंदुस्तान में लाया था। अगर मुसलमान बाबर की औलाद हैं तो फिर तुम गद्दार राणा सांगा की औलाद हो। सुमन शुक्रवार को राज्यसभा में गृह मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा पर बोल रहे थे।