फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ प्रतियोगिता में खुशबू और वर्षा ने मारी बाजी

विज्ञापन
बिछवां में विजेता खिलाड़ी मेडल के साथ। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
बिछवां। न्याय पंचायत जैली जिरौली क्षेत्र की मिनी खेलकूद प्रतियोगिता जीटी रोड के किनारे स्थित मैदान पर आयोजित हुई। खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सुल्तानगंज अनुपम शुक्ला ने फीता काटकर किया। प्राथमिक वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में खुशबू और जूनियर वर्ग की दौड़ प्रतियेगिता में वर्षा ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्राथमिक वर्ग 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय महरमई की खुशवू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कंपोजिट विद्यालय बिछवां की योगेंद्री ने दूसरा और प्राथमिक विद्यालय बिछवां की छात्रा काजल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग 100 मीटर और 200 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय दलीपपुर कैलई की छात्रा वर्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सफल छात्र-छात्राओं को मैडल देकर सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर संकुल प्रभारी ब्रजेश प्रताप सिंह, रामप्रकाश मौर्य, रघुराज सिंह, विजय सिंह, ओमेंद्र सिंह, अवधेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद निगम, अवनीश कुमार, पूजा वर्मा आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें