फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंदौली में किसानों का अर्द्धनग्न प्रदर्शन

Mon, 12 Sep 2016 01:07 AM IST
खंदौली में किसानों का अर्द्धनग्न प्रदर्शन
विज्ञापन
खंदौली में किसानों का अर्द्धनग्न प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के पास भूमि अधिग्रहण किसान संघर्ष समिति के तत्वावधान में मुआवजे की मांग को लेकर चल रहा किसानों का धरना रविवार को भी जारी रहा। सुबह से एकजुट हुए किसानों ने जेपी ग्रुप के खिलाफ धरनास्थल पर अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जब तक उनका हक नहीं मिल जाता तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

बता दें कि किसान गौतमबुद्धनगर की तर्ज पर खंदौली क्षेत्र के किसान काफी समय से 64 प्रतिशत मुआवजा और दस प्रतिशत विकसित भूमि की मांग कर रहे हैं। इसके लिए किसानों का यमुना एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज के पास धरना और भूख हड़ताल जारी है। रविवार को धरनास्थल पर किसानों ने जेपी ग्रुुुप के खिलाफ अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। समिति के हरी चंद्र, राजी उपाध्याय, यशपाल जूरैल, रामवीर सिंह, महेश फौजी आदि ने कहा कि जब तक किसानों को उनका हक नहीं मिल जाता तब तक धरना और भूख हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सोमवार को जेपी ग्रुप के चेयरमैन की प्रतीकात्मक अर्थी निकाली जाएगी। बाद में उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। धरनास्थल पर भाजपा की बबिता सिंह चौहान, कांग्रेस की मीना राघव भी पहुंचीं और किसानों की समस्याओं को सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें