फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कविता पांडेय ने किया जिले का नाम रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के मोहल्ला राजा का बाग निवासी जिला कमिश्रर गाइड कविता पांडेय ने बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र पचमढ़ी मध्य प्रदेश में आयोजित हुए हिमालय वुड बैज रेंजर लीडर प्रशिक्षण में ए प्लस प्रमाणपत्र पाया है।
विज्ञापन

राजा का बाग निवासी कविता पांडेय वर्तमान में सबसे कम उम्र की जिला कमिश्रर गाइड हैं।
उन्होंने राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र पचमढ़ी मध्य प्रदेश में 11 नवंबर से 17 नवंबर तक आयोजित एचडब्लूबीआर (हिमालय वुड बैज रेंजर) विभाग के प्रशिक्षण में भाग लिया था। इस प्रशिक्षण में कविता पांडेय ने ए प्लस प्रमाणपत्र प्राप्त किया है।
कविता पांडेय शुक्रवार को जनपद लौटीं। उनका जनपद के स्काउट और गाइड ने सम्मान किया। उनकी सफलता पर बेबी खुशनुमा, राधेश्याम गौड, सुनील कुमार, कृष्ण कुमार, सुमन चौहान, हरप्रसाद यादव, डॉ. एके सिंह राठौर ने उन्हें बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें