फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलीपींस ने दिया था सम्मान अब इस बाल 'वैज्ञानिक' की मुरीद हुई जापान सरकार

Mon, 23 Dec 2019 12:11 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
छात्रा वंदना राजपूत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इंस्पायर अवार्डी उच्च प्राथमिक स्कूल महुआ खेड़ा की छात्रा वंदना राजपूत अब जापान जाएगी। जापान सरकार के आमंत्रण पर प्रदेश शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने आदेश जारी कर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: यूपी: उपद्रवियों की गोली से बाल-बाल बचा जवान, बुलेटप्रूफ जैकेट ने नहीं, पर्स ने बचाई जान

करोंदा, नीबू तोड़ यंत्र बनाकर जिला, प्रदेश एवं देश की सुर्खियां बनी वंदना अब विदेशों में भी धूम मचा रही है। राष्ट्रपति से सम्मानित वंदना गत माह फिलीपींस में आयोजित विज्ञान सेमिनार में प्रतिभाग कर चुकी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: फैक्टरी में मनोरोगी युवती से 'दरिंदगी': दो घंटे रुका था आरोपी, सीसीटीवी फुटेज से तलाश में जुटी पुलिस

अब अगले वर्ष जापान में धूम मचाएगी। अगले वर्ष अप्रैल, जून एवं नवंबर में प्रस्तावित विज्ञान कार्यशाला के लिए जापान की विज्ञान संस्था सकूरा ने प्रदेश के छह बाल वैज्ञानिकों को आमंत्रण दिया है। इनमें जिले की वंदना भी शामिल है।
 
विज्ञापन

छह चयनितों में वंदना के अलावा बरेली के पर्व कपूर, लखनऊ के प्रांजल श्रीवास्तव, प्रयागराज के सिद्धार्थ कुशवाहा,गोंडा के मुईनुद्दीन, गौतमबुद्ध नगर के आयुष भंसाली भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें