फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकनपत्रों की आज होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। प्रथम चरण में शामिल जिले की नौ सीटों के प्रत्याशियों के नामांकनपत्रों की जांच सोमवार सुबह 11 बजे से अपराह्नन तीन बजे तक कलेक्ट्रेट में होगी। नौ सीटों के लिए कुल 134 नामांकन प्राप्त हुए हैं। नामांकन पत्रों में गड़बड़ियां मिलने पर उन्हें खारिज किया जाएगा। 27 जनवरी को नाम वापसी के बाद सभी विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवार घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

नामांकनपत्रों की जांच संबंधित विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर करेंगे। भाजपा, कांग्रेस, सपा-रालोद और बसपा के प्रत्याशियों ने नामांकनपत्र के दो से चार सेट तक जमा किए हैं। प्रत्याशियों द्वारा नामांकनपत्र में भरी गईं सूचनाओं, शपथपत्र की जांच की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि एक ईवीएम मशीन में 16 प्रत्याशियों के नाम आ सकते हैं। जिन क्षेत्रों में प्रत्याशियों की संख्या अधिक होगी वहां दो ईवीएम का प्रयोग किया जा सकता है। ईवीएम का रेंडमाइजेशन शुरू हो गया है। चुनाव की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। 27 जनवरी के बाद विधानसभा वार प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

आज से शुरू होगा प्रशिक्षण
मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण सोमवार से शुरू होगा। अपर कार्मिक प्रभारी भीम जी उपाध्याय ने बताया कि आरबीएस कॉलेज व सेंट जॉस गर्ल्स इंटर कॉलेज को प्रशिक्षण केंद्र बनाया है। 24 से 25 जनवरी तक प्रशिक्षण होगा। जिसमें मतदान अधिकारी, पीठासीन व अन्य कार्मिक शामिल होंगे। उन्होंने कहा प्रशिक्षण से गैर हाजिर मतदान कार्मिकोंके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें