फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजीटोला में सफाई कराने गए अधिशासी अधिकारी से अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बेवर के मोहल्ला काजीटोला उत्तरी में खड़ंजा पर सफाई कराने के लिए रविवार को अधिशासी अधिकारी खुद साथ गए थे। इस दौरान यहां मौजूद युवक द्वारा अधिकारी से अभद्रता की गई। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छह सितंबर को मंडलायुक्त आगरा ने कस्बा का निरीक्षण के दौरान अभियान चलाकर साफ सफाई कराए जाने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में रविवार को नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दुर्गेश कुमार सिंह अभियान के दौरान सफाई करा रहे थे। जब वह वार्ड नंबर नौ मोहल्ला काजीटोला उत्तरी भाग दो छिबरामऊ रोड स्थित 18 फीट खड़ंजा पर सफाई करा रहे थे। तभी काजीटोला निवासी राघवेंद्र सिंह बैस वहां आकर धमकी देने लगा।
अधिशासी अधिकारी के साथ अभद्रता की। धमकी के बाद ईओ ने पुलिस बल बुलाकर अतिक्रमण को हटवाया। राघवेंद्र के खिलाफ अभद्रता, सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें