कासगंज में घी कारोबारी के यहां आयकर टीम के साथ पहुंचे पुलिसकर्मी
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। नगर के देसी घी के कारोबारी के प्रतिष्ठान पर आयकर की टीम ने बुधवार को छापा मारा। कार्रवाई प्रतिष्ठान और घर पर देररात तक चलती रही। आशंका जताई गई कि टूंडला उपचुनाव के दौरान कारोबारी की गाड़ी से 50 लाख रुपये की नकदी बरामद करने के मामले में आयकर विभाग द्वारा कार्रवाई की गई है।
आयकर विभाग की टीम नगर के घी कारोबारी के प्रतिष्ठान पर बुधवार दोपहर बाद पहुंची। टीम के अधिकारियों ने प्रतिष्ठान में प्रवेश करने के बाद आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगा दी। प्रतिष्ठान के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई।
बुधवार शाम विभाग के कुछ अन्य अधिकारी भी प्रतिष्ठान पहुंचे। कार्रवाई के बारे में कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी गई। हालांकि आशंका है कि टूंडला उपचुनाव के दौरान कारोबारी की गाड़ी से 50 लाख रुपये की नकदी बरामद करने के मामले में आयकर विभाग द्वारा कार्रवाई की गई है।