आगरा। कोरोना वायरस की वैक्सीन के लिए 68 बूथ बनाए गए हैं। वैक्सीन एक दिन पहले सभी बूथों पर आ जाएंगी। इन्हें आइस लाइंड रेफ्रिजरेटर में रखा जाएगा। टीकाकरण के समय बॉइल को वैक्सीन कैरियर बॉक्स में रखा जाएगा। बॉइल से लोगों को टीका लगाया जाएगा।
सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि 68 बूथों पर टीके की पूरी तैयारी है। 16 जनवरी को पहले 16 बूथों पर 1600 कर्मचारियों को ही टीका लगेगा। सभी बूथों पर आइस लाइंड रेफ्रिजरेटर की व्यवस्था है। प्रत्येक रेफ्रिजरेटर में 2000 बॉइल रखने की सुविधा है। जब टीका लगेगा, तब वैक्सीन कैरियर बॉक्स में बॉइल रहेंगी। इसके लिए 5000 वैक्सीन कैरियर बॉक्स का इंतजाम किया गया है। बूथों पर पुलिस की निगरानी में एक दिन पहले ही वैक्सीन पहुंचाई जाएगी।
दो से आठ डिग्री पर रखी जाएगी
टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि कोरोना वायरस की वैक्सीन भी अन्य टीके की तरह ही है। वैक्सीन की बॉइल को दो से आठ डिग्री सेल्सियस तापमान में रखा जाएगा। इसके लिए आइस लाइंड रेफ्रिजरेटर पर आवश्यक तापमान तय कर दिया है।