जागीर स्थित टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण करते अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शुक्रवार को जिले में कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए विशेष टीकाकरण अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के 162 स्थानों पर शिविर लगाकर 22 हजार लोगों का टीकाकरण किया गया।
शुक्रवार को जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर जिले में विशेष टीकाकरण अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत जिले को 34 हजार का लक्ष्य दिया गया था। जिले में 162 केंद्रों पर शिविर लगाकर टीकाकरण का कार्य किया गया। टीकाकरण केंद्रों पर सुबह से ही टीका लगवाने वाले लोगों की भीड़ रही। देर शाम तक जिले में 22 हजार लोगों का टीकाकरण हुआ। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह सहित सभी एसीएमओ और चिकित्साधीक्षक टीकाकरण केंद्रों का भ्रमण करते रहे।
विशेष टीकाकरण अभियान के दौरान अपर निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने सीएचसी जागीर पहुंचकर टीकाकरण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार से क्षेत्र में हो रहे टीकाकरण के बारे में जानकारी ली।
कोरोना की तीसरी लहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोग टीकाकरण अवश्य करा लें जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर नि:शुल्क टीकाकरण कराया जा रहा है।
डॉ. पीपी सिंह, सीएमओ