फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव से पहले पदाधिकारी होंगे प्रशिक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनाव से पूर्व पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। 28 अगस्त को आगरा रोड स्थित बीएम गार्डन में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में छत्तीसगढ़ के छह मास्टर ट्रेनर पदाधिकारियों को चुनाव से चुनाव संबंधी प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रदेशीय नेतृत्व के आव्हान पर जिले के पदाधिकारियों को विधानसभा चुनाव 2022 से पहले प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 28 अगस्त को सुबह सात बजे से प्रशिक्षण शिविर झंडारोहण के साथ शुरू होगा। शिविर में शामिल होने वाले पदाधिकारियों का पंजीकरण किया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के प्रदेशीय पदाधिकारी भाग लेंगे।
छतीसगढ़ के छह मास्टर ट्रेनर पंजीकरण कराने वाले पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण शिविर में जिला कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, न्याय पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, शहर कमेटी के पदाधिकारी, वार्ड अध्यक्ष, फ्रंटल संगठन, विभाग, प्रकोष्ठ के जिला और शहर अध्यक्ष को प्रशिक्षण दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें