फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध साम्राज्य ध्वस्त: 113 साल में पहली बार टूटा राधा स्वामी सत्संग सभा का गुरूर, बुलडोजर चलते ही छाया सन्नाटा

Sun, 24 Sep 2023 10:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमित कुलश्रेष्ठ, आगरा

सार

राधा सत्संग सभा द्वारा किए गए कब्जे पर 113 साल में पहली बार बुलडोजर चला है। 6 गेटों के टूटने के साथ सत्संगियों का गुरूर भी टूटा है।
 
विज्ञापन
अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दयालबाग के खेतों, चकरोड पर कब्जा करने के मामले में राधास्वामी सत्संग सभा के खिलाफ 113 साल में पहली बार प्रशासन का बुलडोजर चला है। सत्संग सभा ने 1949 से लेकर अब तक हर बार जमीन के विवाद में प्रशासन को उनके खेतों पर फटकने नहीं दिया। पहली बार 6 गेटों के टूटने के साथ सत्संगियों का गुरूर भी टूटा है।

विज्ञापन


महज एक सप्ताह में राधास्वामी सत्संग सभा के खिलाफ 3 एफआईआर हुई है। वहीं सत्संग सभा के अध्यक्ष और दो उपाध्यक्ष के खिलाफ भूमाफिया घोषित करने की सिफारिश तहसील से की जा चुकी है। शनिवार को दर्ज कराई गई एफआईआर में भी सत्संग सभा के कार्यों को भूमाफिया प्रकृति का बताया गया है।

हर बार समझौता, पहली बार ध्वस्त हुआ
राधास्वामी सत्संग सभा, दयालबाग 1910 में बनी थी। पहली बार आजाद भारत में 1949 में विद्युत नगर का रास्ता बंद करने के मामले में कलेक्ट्रेट में लोगों ने इनके खिलाफ प्रदर्शन किया था। उसके बाद लगातार प्रदर्शन, पथराव, गोलीबारी, मारपीट के मामले होते गए, पर प्रशासन एक बार भी कार्रवाई नहीं कर पाया। पूर्व विधायक विजय सिंह राणा ने 1984 में आंदोलन की शुरूआत की, पर सत्संग सभा ने कब्जे नहीं हटाए। पहली बार शनिवार को डीएम भानु चंद्र गोस्वामी के आदेश पर सत्संग सभा के 6 गेट ध्वस्त किए गए।

मुगल रोड तक 100 फुटा रोड
खासपुर में प्रशासन ने ग्राम पंचायत कार्यालय के सामने जब दीवार ढहाई तो पहली बार ग्रामीणों को पता चला कि यहां 100 फुट रोड है। इसी तरह पोइया घाट रोड से खासपुर गांव तक 100 फुटा रास्ता है, जिसे गांव के आगे सत्संग सभा ने कंटीले तार लगाकर बंद कर दिया। यही रास्ता मुगल रोड तक है, पर यहां तारबंदी कर सत्संग सभा ने अनुपम बाग बना दिया। सड़क पर पेड़ लगाकर महज 10 फीट चौड़ा रास्ता छोड़ा। राजस्थान कैंप के सामने गेट तोड़ने पर बुलडोजर आगे बढ़ा तो प्रशासन के सामने यह खुलासा हुआ।
 

कोई अन्याय नहीं कर सकता
सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि मोदी और योगी सरकार में कोई अन्याय नहीं कर सकता, चाहे कोई कितना भी शक्तिशाली हो। यह सरकार ने दिखा दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन की कार्रवाई के बाद मुझे कई फोन किए हैं। मैं हमेशा उनके साथ खड़ा मिलूंगा।
 
विज्ञापन

पहली बार लगाया मरहम
पूर्व विधायक कालीचरन सुमन ने बताया कि पहली बार दयालबाग के किसानों के जख्मों पर प्रशासन ने मरहम लगाया है। सत्संग सभा किसानों का उत्पीड़न अपने ऊंचे संपर्क, रसूख और धनबल पर करती थी, पर योगी सरकार ने दिखा दिया कि बाबा का बुलडोजर हर अन्याय करने वाले पर चलेगा। प्रशासन ने अच्छी कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें