फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगौड़ा पति: शादी के आठ साल बाद पत्नी संग की ऐसी हरकत... कहीं की न रही वो; सास-ससुर भी निकले धोखेबाज

Thu, 29 Feb 2024 07:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

शादी के सात फेरे और सात जन्मों का साथ निभाने का वादा करने वाला पति भगौड़ा निकला। शादी के आठ साल बाद पत्नी को छोड़कर विदेश भाग गया। इस दौरान विवाहिता संग सास-ससुर ने भी बड़ा धोखा किया। 
 
विज्ञापन
woman crime - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कमला नगर थाना क्षेत्र में ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर पुलिस भी हैरान है। एक युवक शादी के आठ साल बाद पत्नी को छोड़कर अपने जीजा के साथ विदेश भाग गया। कुछ दिनों के बाद सास - ससुर ने दहेज का सामान कब्जे में कर पीड़िता को घर से निकाल दिया। मकान बेच दिया। पीड़िता बुजर्ग दिव्यांग पिता के साथ किराए के मकान में रहकर न्याय की लड़ाई लड़ रही है। शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


2013 में हुई थी शादी
तेज नगर कमलानगर निवासी कमलेश उर्फ भूमि का विवाह 25 फरवरी 2013 को कमलानगर निवासी मनीष कुमार के साथ हुई थी। उन्होंने बताया कि शादी के कुछ दिनों के बाद पति अपने जीजा जयप्रकाश के साथ अरब के ओमान देश में नौकरी करने चला गया। 2014 में वापस आ गया। वहां से वापस आने के बाद पति व अन्य ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को परेशान करते थे। जब परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की तो पति व सास ससुर ने राजी नामा करके उसे ससुराल लेकर आ गए। 

ये भी पढ़ें -   दिव्यांग किशोर से ऐसी बर्बरता: प्राइवेट पार्ट में डाला पेन, फिर की घिनौनी हरकत; हालत देख डॉक्टर भी कांप गए
विज्ञापन


 

जीजा के साथ विदेश भागा पति
इसके बाद फिर से दो साल पहले पति उसे बिना जानकारी दिए अपने जीजा के साथ विदेश चला गया। इसके बाद कभी फोन पर भी बात नहीं की। उसने अपनी तरफ से काफी प्रयास किया, लेकिन पति से किसी भी तरह उसकी बात नहीं हो पाई।

ये भी पढ़ें -   कातिल ननद: भाभी को जिंदा जलाकर मार डाला...वजह थी कुछ ऐसी; कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा
 
विज्ञापन

सास-ससुर ने भी दिया धोखा
कुछ दिन बात ससुर गुरमुख दास और सास कविता दहेज का सामान कब्जे में कर घर से निकाल दिया। इसके बाद दोनों पेतृक मकान बेच दिए। तब से महिला अपने बुजुर्ग दिव्यांग पिता के साथ किराए के मकान में रहने को मजबूर है। कमला नगर थानाध्यक्ष सोविंद्र ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें