एक साल पहले हुई थी शादी
एटा के कस्बा मलावन निवासी सूरज पाल ने बताया कि उन्होंने अपनी भतीजी रूबी की शादी एक साल पहले जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के राजनगर में राहुल के साथ की थी। वह मजदूरी करता है। शादी के बाद कुछ दिनों तक सब ठीक चला। इसके बाद राहुल किसी अन्य युवती से फोन पर बातें करने लगा। रूबी को शक हुआ तो उसने पति के मोबाइल में फेसबुक और कॉल डिटेल चेक की। राहुल के फोन में एक युवती के साथ वाले कई फोटो थे। पंचायत होने पर राहुल ने आगे से ऐसा न होने का वादा किया था। शुक्रवार रात करीब 12 बजे ससुराल से फोन आया कि रूबी की मौत हो गई है।
ये भी पढ़ें - दामाद की दौलत पर बिगड़ी नीयत: ससुराल वालों ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, पत्नी ने भी दिया साथ; जानें कहानी
हत्या का लगाया आरोप
सूरज पाल का आरोप है कि रूबी की उसके पति राहुल और ससुराल वालों ने हत्या की है। लोहामंडी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। केस दर्ज कर लिया गया है।