फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में है भूत... मुझे नहीं रहना: पत्नी के दावे पर पति बोला- और किसी को तो न दिखता वो; नया मकान नहीं खरीद सकता

Sun, 23 Jul 2023 08:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में शादी के चार साल बाद दंपती के बीच विवाद शुरू हुआ है। दंपती का मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंच गया है। पति का कहना है कि पत्नी कुछ दिनों से घर में हर बात पर झगड़ा करने लगी। पूछा तो पत्नी ने कहा कि इस घर में भूत है। वह मुझे परेशान करता है। 
विज्ञापन
दंपती में शादी के चार साल बाद विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की एक महिला ने शादी के 4 साल बाद परिवार परामर्श केंद्र में न्याय की गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि उसके ससुराल के घर में भूत है। वह वहां नहीं रह सकती। वहीं पति का कहना है कि उसी घर में माता-पिता व अन्य सदस्य भी हैं।
विज्ञापन


किसी को भूत नहीं दिखता। मामला धूलियागंज के एक परिवार का है। दंपती के एक बेटा भी है। शादी को चार साल हो चुके हैं। सभी परिवार के साथ रहते हैं। पति का कहना है कि पत्नी कुछ दिनों से घर में हर बात पर झगड़ा करने लगी।

पूछा तो पत्नी ने कहा कि इस घर में भूत है। वह मुझे परेशान करता है। अब मैं इस घर में नहीं रह सकती। समझाने की कोशिश की लेकिन पत्नी ने बात नहीं मानी।
विज्ञापन


वह ससुराल में झगड़ा कर मायके चली गई। परामर्श केंद्र के काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने बताया कि महिला का कहना है कि वह उस घर में नहीं रहेगी। 
 

उसने पति से नया मकान खरीदने के लिए बोला तो पति ने पैसे की मजबूरी बताकर मना कर दिया। पति का खुद का कारोबार है। वहीं पति का कहना है कि भूत का बहाना बनाकर पत्नी नया मकान खरीदने के लिए दबाव बना रही है। 

 
विज्ञापन

उसके पास अभी मकान खरीदने के लिए रुपये नहीं हैं। वह किराए पर रह सकता है लेकिन पत्नी किराये के मकान में नहीं रहना चाहती। परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को 46 जोड़े आए थे। 12 मामलों में समझौता हो गया। चार में एफआईआर की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें