युवती के मायके वालों को सूचना दी गई। गांव में पंचायत हुई । समझौतानामा ग्राम प्रधान के लेटरपैड पर लिखा गया, इस पर दोनों पक्षों के हस्ताक्षर किए गए। प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र ने बताया कि गांव दूल्हापुर में नवदंपती द्वारा आत्महत्या करने की थाने पर कोई सूचना नहीं दी गई है। अगर कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
एक ही चिता पर हुआ दोनों का अंतिम संस्कार
ग्रामीणों में चर्चा है कि मौत का कारण चाहे जो भी रहा हो, लेकिन पति-पत्नी में काफी प्रेम था। मायके वालों की रजामंदी के बाद ग्रामीणों ने एक ही चिता पर नवदंपती का अंतिम संस्कार कर दिया।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।