फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पति पर पिटाई का आरोप, केस दर्ज

Sun, 28 Jan 2024 04:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पति पर पिटाई का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन

करहल। गांव नगला भूपाल निवासी एक विवाहिता जब पति के एक महिला से अवैध संबंध का विरोध करती है तो उसकी पिटाई की जाती है। आरोपी महिला के परिजन भी सहयोग करते हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला भूपाल निवासी शिवानी ने थाने में तहरीर दी है। इसमें कहा है कि पति संजीव कुमार के एक महिला के साथ अवैध संबंध हैं। जब वह पति के नाजायज संबंध का विरोध करती है तो उसकी पिटाई की जाती है। आरोपी महिला के माता-पिता व श्याम सिंह भी उसका सहयोग करते हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आरोपी महिला व उसका पति व भाई बहन भी पति के साथ मिलकर उसे परेशान करते हैं। शिकायत के आधार पर आरोपी पति संजीव, आरोपी महिला, उसके माता पिता और पति श्याम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें