फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवक और पत्नी को पीटकर किया घायल

Sun, 28 Jan 2024 04:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक और पत्नी को पीटकर किया घायल
विज्ञापन

-पावर हाउस रोड पर हुई वारदात, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। शहर के पावर हाउस रोड पर नामजद ने अपने साथियों के साथ मिल कर एक युवक की पिटाई कर दी। बचाने आई पत्नी को भी पीटा गया। आरोपी ने बच्चे को उठाकर फेंक दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पावर हाउस रोड के पास निवास कर रहीं मंजुल सक्सेना ने तहरीर दी। पुलिस को बताया कि शनिवार को पति जीतू सक्सेना सास गिरजा देवी और तीन वर्षीय पुत्र के साथ घर में खाना खा रहे थे। तभी कुछ लोग दरवाजे पर आकर गाली गलौज करते हुए पति को जान से मारने की धमकी देने लगे। जब इन लोगों को पति ने बाहर जाकर रोका तो वह हमलावर हो गए। लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वह बचाने के लिए पहुंची तो आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी। आरोपियों ने बीच में आए तीन साल के बेटे को भी उठाकर फेंक दिया। पति को बुरी तरह से पीटने वाला पावर हाउस रोड निवासी बॉबी यादव व उसके छह साथी हैं। पति की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें