फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर लगा लंबा जाम: त्योहारी छुट्टी पर बिगड़ी ट्रैफिक की चाल, जाम में फंसे हजारों वाहन

Sun, 07 Nov 2021 09:45 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार को वाहनों की रफ्तार थम गई। हजारों वाहन रेंगते नजर आए। कई किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। नोएडा की तरफ जाने वाली साइड पर वाहन जाम में खड़े रहे।
विज्ञापन
1 of 5
मथुरा: जाबरा टोल पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
दीपोत्सव की छुट्टियां खत्म होने के बाद रविवार को लोग दिल्ली-नोएडा के लिए लौटे तो यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम लग गया। एक्सप्रेसवे पर वाहनों का ऐसा रेला रहा कि आगरा और मथुरा जिले के टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह 11 बजे से देर शाम तक कई किलोमीटर से लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। इन कतारों में फंसे हजारों वाहन दिनभर रेंगते रहे। आलम यह रहा कि टोल पार करने में एक-एक वाहन को आधा घंटे से भी ज्यादा समय लग रहा था। 

यमुना एक्सप्रेसवे पर यह जाम आगरा से नोएडा जाने वाली लाइन पर ज्यादा था। आगरा के खंदौली टोल पर शाम तक हजारों वाहन जाम में फंसे रहे। टोल पर पानी की व्यवस्था भी नहीं होने के कारण जाम मे फंसे लोग परेशान भी रहे। वहीं टोल की पर्ची काट रहे कर्मचारियों के भी पसीने छूट गए। जाम के कई एंबुलेंस भी फंसी दिखीं। पुलिस ने किसी तरह एबुंलेंस को गलत दिशा से होकर दिल्ली के लिए निकलवाया।
विज्ञापन

2 of 5
आगरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
खंदौली टोल प्लाजा इंचार्ज तुलसी राम गुर्जर ने बताया कि सामान्य दिनों में प्रतिदिन 15 से 20 हजार वाहन यमुना एक्सप्रेसवे से गुजरते हैं। रविवार को यह आंकड़ा 40 हजार तक पहुंच गया। एक्सप्रेसवे पर एक साथ दोगुने वाहन आ जाने से जाम की स्थिति बनी। 
 
विज्ञापन

3 of 5
मथुरा: जाबरा टोल पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के जाबरा टोल पर रविवार सुबह से ही नोएडा की ओर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने लगा। शाम को ट्रैफिक के दबाव से टोल पर वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। नोएडा की ओर जाने वाले वाहनों की तीन किमी से अधिक लंबी कतार लग गई। 

4 of 5
जाबरा टोल पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
जाबरा टोल इंचार्ज आरबी सिंह ने बताया की त्योहार मना कर लोगों के वापस लौटने के कारण एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक बढ़ गया। इसे कंट्रोल करने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की गई। दिन में 40 हजार से अधिक वाहन गुजरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खंदौली टोल पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
आम दिनों में निकलते हैं 15 हजार से अधिक वाहन
यमुना एक्सप्रेसवे पर आम दिनों में लगभग 15-18 हजार वाहन रोजाना निकलते हैं, लेकिन त्योहार मनाने के बाद रविवार को लगभग 40 हजार वाहन निकले। इसी से जाम के हालात पैदा हुए। सूत्रों के मुताबिक शनिवार और रविवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर ही एक लाख वाहन गुजर गए, जबकि आगरा-दिल्ली हाईवे पर दो दिन में दौड़ने वाले वाहनों का आंकड़ा भी 50 हजार वाहनों का है।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें