फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ा: बदले मौसम में बच्चों का रखें विशेष ख्याल, ऐसे करें बीमारियों से बचाव

Tue, 19 Oct 2021 12:08 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

डेंगू और वायरल फीवर से जूझ रहे ब्रज में बारिश होने से बीमारियों का खतरा और बढ़ गया है। ऐसे में चिकित्सकों की सलाह है कि बदले मौसम में खासतौर पर बच्चों की विशेष देखभाल करें। बीमारियों से बचने के लिए आयर्वेदिक तरीके भी अपना सकते हैं।  
विज्ञापन
डेंगू-मलेरिया वार्ड (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिले में बारिश होने से डेंगू-मलेरिया का खतरा और बढ़ गया है। जलभराव होने से मच्छर पनपेंगे, जिनके काटने से डेंगू, मलेरिया के और मरीज मिलेंगे। जिला मलेरिया अधिकारी आरके दीक्षित ने बताया कि डेंगू फैलाने वाला एडीज एजिप्टाई और मलेरिया का एनाफिलीज मच्छर साफ पानी में पनपता है। इसका लार्वा तीन दिन ठहरे हुए पानी में पनपता है, उम्र 30 से 35 दिन है। गांवों में जलभराव होने से मच्छरों के पनपने से दिवाली तक और खतरा है।

विज्ञापन


नीम के पत्ते जलाएं, हाथ-पैरों पर नीम का तेल लगाएं
आयुष विभाग के डॉ. लोकेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बरसात होने से मच्छरों का लार्वा तेजी से पनपेगा। ऐसे में लोग खासतौर से बच्चों की विशेष देखभाल करें। आयुर्वेद तरीके भी अपना सकते हैं, जिससे लोगों को परेशानी भी नहीं होगी। नीम के पत्ते जलाएं। हाथ-पैरों में नीम का तेल लगाएं। इससे मच्छरों से राहत मिलेगी।

ये कर सकते हैं
- ठहरे हुए पानी में मिट्टी के तेल की बूंद छिड़क दें।
- नीम के पत्ते जलाकर धुआं करें, दरवाजे कुछ देर बंद कर दें।
- हाथ-पैरों पर नीम का तेल लगाकर रखें, खासकर दिन में जरूर लगाएं।  
- कमरों में नीम का तेल और कूपर मिलाकर जलाएं। 
- सभी लोग पूरी आस्तीन के कपड़े पहनकर रहें। 

विज्ञापन

छह और मरीजों में डेंगू की पुष्टि
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती छह और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें से आगरा के चार मरीज हैं। फिरोजाबाद और हाथरस के एक-एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। अभी एसएन मेडिकल कॉलेज में 11 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें से पांच मरीजों की रिपोर्ट आना बाकी है।

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को आगरा में डेंगू के चार मरीज मिलने से संख्या 338 हो गई है। इनमें से 236 मरीज ठीक हो गए हैं। एक मरीज की मौत हुई है, बाकी के मरीजों का एसएन, जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें