फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: फतेहाबाद रोड पर आज से 13 दिन तक यातायात रहेगा परिवर्तित, इन रास्तों से गुजरें

Tue, 19 Oct 2021 12:07 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

बसई मेट्रो स्टेशन पर डबल टी-गार्डर रखने का काम हो रहा है। इसके कारण यातायात परिवर्रित किया गया है। फतेहाबाद रोड पर मंगलवार से दोनों तरफ का यातायात 31 अक्तूबर तक प्रभावित रहेगा।
 
विज्ञापन
फतेहाबाद रोड का डायवर्जन प्लान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहाबाद रोड पर 13 दिन यातायात परिवर्तित रहेगा। मंगलवार से 31 अक्तूबर तक फतेहाबाद से आगरा की ओर जाने वाले वाहन होटल डबल ट्री बाई हिल्टन होते हुए वाहन बसई मंडी से फतेहाबाद रोड पर आएंगे। आगरा से फतेहाबाद की तरफ जाने वाले वाहन बीकानेरवाला के साथ स्थित सॉल्ट कैफे से एडीए हाइट्स की ओर मोड़े जाएंगे।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने 19 से 31 अक्तूबर तक फतेहाबाद रोड पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। यूपीएमआरसी के एजीएम (पीआर) पंचनान मिश्र ने बताया कि इस दौरान बसई मेट्रो स्टेशन पर डबल टीगार्डर रखे जाएंगे। डायवर्जन के दौरान बसई से टीडीआई मॉल का रास्ता बंद रहेगा। 

आने-जाने वाले वाहनों को जाम का सामना करना पड़ सकता है। डबल टीगार्डर का काम क्रेन से होगा। क्रेन सड़क पर काम करेंगी। जिसके कारण यातायात में बदलाव करना पड़ा है। एलिवेटेड सेक्शन के लिए डिवाइडर पर पाइलिंग कार्य किया जा रहा है। जिसके लिए बीच सड़क पर बैरिकेडिंग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान टाकीज से सिकंदरा पहुंचने में लगा एक घंटा
बारिश की वजह से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। इससे सड़कों पर वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। हाईवे पर आईएसबीटी पर जाम ने लोगों को परेशान कर दिया। भगवान टाकीज से सिकंदरा तक पहुंचने में लोगों को एक घंटे से ज्यादा लग गया। इसके अलावा खंदारी, रामबाग, वाटर वर्क्स, बोदला, शाहगंज, फतेहाबाद मार्ग पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

आईएसबीटी पर फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के चलते सर्विस रोड से वाहनों को निकाला जाता है। यहां पर गड्ढे भी हैं। इनमें बारिश से पानी भर गया। ऐसे में वाहन रुक-रुक कर चल रहे थे। इससे जाम लगा। भगवान टाकीज की ओर से आने वाले वाहनों को सिकंदरा पहुंचने में एक घंटा लग रहा था। 

यही स्थिति सिकंदरा से भगवान टाकीज की तरफ जाने वालों की थी। खंदारी चौराहे पर भी पुलिस के इंतजाम नहीं थे। इससे जाम लग रहा था। बोदला पर पुलिस तैनात थी, लेकिन अतिक्रमण से जाम लग रहा था। इसी तरह वाटर वर्क्स पर लंबा जाम लग गया। फतेहाबाद मार्ग पर कई जगह पर वाहनों की पार्किंग से जाम लग रहा था।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें