फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Expressway Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: तीन सिपाही समेत पांच की मौत, तीन घायल, दो हिस्से में बंटी बोलेरो

Fri, 03 Dec 2021 08:41 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

हादसा इतना भीषण था कि पुलिया से टकराने के बाद बेकाबू हुई बोलेरो दो हिस्सों में बंट गई।
विज्ञापन
Agra Yamuna Expressway Accident: हादसे के बाद पहुंची पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन-80 (सुरीर) के पास शुक्रवार की सुबह छह बजे पुलिया से टकराकर बेकाबू हुई बोलेरो दो हिस्सों में बंट गई। बोलेरो सवार मध्य प्रदेश पुलिस के तीन सिपाही समेत पांच की मौत हो गई, जबकि दंपती समेत तीन घायल हो गए। पुलिस की टीम एमपी के टीकमगढ़ से हरियाणा के बहादुरगढ़ दबिश में जा रही थी। बोलेरो में आरोपी के बहन और बहनोई भी सवार थे। नींद की झपकी के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

दो हिस्सों में बंट गई बोलेरो
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के  बुडेरा थाने की पुलिस टीम अगवा हुई युवती के बहन-बहनोई को लेकर दबिश देने के लिए हरियाणा के बहादुरगढ़ जा रही थी। बोलेरो में चार पुलिसकर्मियों समेत आठ लोग सवार थे। बोलेरो को जगदीश चला रहा था। शुक्रवार की सुबह छह बजे बोलेरो एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन-80 पर पहुंची तो पुलिया से टकराकर बेकाबू होकर डिवाइडर में जा घुसी। बोलेरो दो हिस्सों में बंट गई। सूचना पर पहुंची सुरीर पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने बोलेरो में फंसे सवारों को निकाला। 




ये थे बोलेरो में सवार
इनमें सवार मुख्य आरक्षी भवानी प्रसाद (52) निवासी मऊ बुजुर्ग, थाना डिगौड़ा टीकमगढ़, महिला आरक्षी हीरा देवी (34) निवासी सोहाबल मोहल्ला, जिला तरहटी, प्राइवेट चालक जगदीश (28) निवासी रामनगर, भैसाठ, बुडेरा (टीकमगढ़) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हॉस्पिटल में आरक्षी कमलेंद्र यादव (30) निवासी बंदेलन खेरा, छतरपुर (एमपी) और पुलिस मित्र रवि उर्फ पंचम टैकवार (23) बुडेरा, टीकमगढ़ की इलाज के दौरान मौत हुई। पुलिस ने घायल मुख्य आरक्षी रतिराम, धर्मेंद्र कुमार और प्रीति (आरोपी पिंटू के बहन-बहनोई) को अग्रवाल लाइफ हॉस्पिटल में भर्ती कराया। यहां इलाज चल रहा है। एसपी देहात श्रीश चंद्र ने बताया कि नींद की झपकी के कारण बोलेरो बेकाबू हुई, जिसके कारण यह भीषण हादसा हुआ। परिजनों को सूचित करके एक्सप्रेसवे का आवागमन सुचारु करा दिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैनपुरी में प्रदेश अध्यक्ष: जनसभा में जनता से किया वादा, मोदी-योगी शासन में लड़ाई सिर्फ गरीबी से
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें