फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी हैं हम: हिंदी की पाठशाला में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, किसी ने किया कविता पाठ किसी ने सुनाए दोहे

Tue, 07 Sep 2021 11:49 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

‘हिंदी हैं हम’ अभियान का कारवां लगातार बढ़ रहा है। हर वर्ग के लोग इस अभियान के साथ जुड़ रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को आगरा पब्लिक स्कूल में बच्चों के लिए जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। 
विज्ञापन
हिंदी की पाठशाला में छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा पब्लिक स्कूल के अरतौनी कैंपस में सोमवार को हिंदी की पाठशाला लगाई गई। अमर उजाला के अभियान ‘हिंदी हैं हम’ के तहत बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। किसी ने कविता पाठ किया तो किसी ने ककहरा दोहराया। इस दौरान शिक्षकों ने उनका उत्साहवर्धन भी किया। बच्चों ने कबीर के दोहे भी सुनाए। 

विज्ञापन


‘हिंदी हैं हम’ अभियान का कारवां लगातार बढ़ रहा है। हर वर्ग के लोग इस अभियान के साथ जुड़ रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को आगरा पब्लिक स्कूल में बच्चों के लिए जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। हिंदी के प्रचार और प्रसार के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में कक्षा दस से 12 तक के कई विद्यार्थियों ने शिरकत की। 

प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को हिंदी का महत्व बताया। आम बोलचाल की भाषा में हिंदी के शब्दों का अधिक इस्तेमाल करने की सलाह दी। शिक्षक विनोद कुमार ने हिंदी के दोहे बच्चों को सुनाए और उन्हें परिभाषित भी किया। शिक्षक अमित चौहान ने हिंदी की वर्णमाला को दोहराया और बच्चों को याद कराया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन कर रहीं शिक्षिका शोभा चौहान ने भी मौजूदा दौर में हिंदी के महत्व के बार में विद्यार्थियों को जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थी रवि सिंह, रिद्धी, भरत सिंह, सौम्या वर्मा, शुभ गुप्ता ने दोहे सुनाए और हिंदी को लेकर अपने विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें