फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राजनीति में अर्श-फर्श आएगा, अहंकार न आने दें...हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने ये कहा

Tue, 07 Oct 2025 08:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

शहर पहुंचे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने जाणता राजा के आयोजकों व कलाकारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी को वाणी पर संयम रखना चाहिए।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित कलाकृति कन्वेंशन सेंटर के मैदान पर दो दिन से चल रहा जाणता राजा महानाट्य सोमवार को बारिश के चलते स्थगित हो गया। महानाट्य देखने के लिए शहर आए हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल ने कलाकारों व आयोजन समिति के सदस्यों से मुलाकात की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  उटंगन नदी हादसा: घर से बुलाकर लाए थे दोस्त, खींच ले गई मौत...बेबस पिता की आंखें तलाश रही जिगर का टुकड़ा


राज्यपाल ने छत्रपति शिवाजी महाराज की दृढ़ता को अपनाने का आह्वान किया। स्वयंसेवक जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि राजनीति में ऊंचाई या गिरावट आती है, लेकिन अहंकार नहीं आना चाहिए। स्वयंसेवक किसी क्षेत्र में दृढ़ता से कार्य करता है। सभी को वाणी पर संयम रखना चाहिए। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने विपक्ष में रहने के दौरान भी हमेशा विदेश में भारत का यशोगान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -   UP Rain: आ गई सर्दी! अगले तीन दिन बारिश, 5.9 डिग्री गिरा आगरा का पारा; पश्चिमी विक्षोभ का दिखा असर


उन्होंने कहा कि लोगों को हमेशा राष्ट्र प्रथम की सोच के साथ ही आचरण करना चाहिए। अनुच्छेद 370 हटाने की दृढ़ता का उदाहरण देते हुए युवाओं से आग्रह किया कि सभी जड़ता छोड़ें और हिंदुत्व को जीवन में उतारें। इस अवसर पर दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक डॉ. आशीष गौतम, मिशन की संरक्षक साधना श्रीजी माहेश्वरी, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला, पूर्व कुलपति सुरेन्द्र दुबे समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -  UP: मौसी के साथ दरिंदगी...भतीजे पर लगे गंभीर आरोप, साक्ष्य के अभाव में हो गया बरी


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें