शमसाबाद। राजस्थान से ईटों के नीचे छुपा कर ट्रैक्टर ट्रॉली से बालू लाई जा रही थी। तिवरिया पर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने बालू भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा। थानाध्यक्ष शमसाबाद आनंदवीर ने बताया है कि ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर दिया गया गया है।
पुलिस के मुताबिक राजस्थान से अवैध खनन करके बालू और पत्थर खननकर्ता लाते हैं। अवैध खनन की बालू आने की सूचना पर पुलिस ने वाहन चेकिंग शुरू की। इस दौरान एक ट्रैक्टर ट्रॉली आती दिखी, जिसमें ईंटें लदी हुई थी। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली रोककर जांच की, तो उसमें नीचे बालू लदी हुई थी।
चालक बालू से संबंधित कोई प्रपत्र नहीं दिखा सका। इस पर पुलिस ने बालू भरी ट्रैक्टर ट्रॉली कब्जे में ले ली। एसओ ने बताया कि ट्रॉली को सीजकर दिया गया है। साथ ही खनन विभाग की इसकी जानकारी दे दी गई है।