फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये तो हद है लापरवाही की: जिस मिठाई को बताया खराब, उसे आवारा पशुओं के लिए खुले में फेंका

Thu, 09 Nov 2023 03:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

एफएसडीए की टीम ने लापरवाही की हदों को पार कर दिया है। जिस मिठाई को खराब बताया उसे नष्ट करने की जगह आवारा पशुओं के लिए खुले में खाने के लिए फेंक दिया गया। 
 
विज्ञापन
खुले में फेंकी गई मिठाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने एक ओर बृहस्पतिवार को बड़ी कार्रवाई की। वहीं, दूसरी ओर आवारा पशुओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर दिया। छटीकरा इलाके में एक मिष्ठान भंडार पर जांच के दौरान खराब पाई गई 50 किलोग्राम बर्फी/सोनपापड़ी को खुले में फेंक दिया। इसे वहां विचरण करने वाले आवारा पशुओं ने खा लिया। विभाग की इस लापरवाही की पोल खुद उनके द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर की गई फोटो से खुल गई। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. विपिन कुमार गर्ग से इस संबंध में जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह मामला गंभीर है। किसी भी खराब खाद्य पदार्थ को खुले में फेंकना नहीं चाहिए। आवारा पशु उसे खा लेते हैं। इसका उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है। इंसानों की तरह उनको भी फूड प्वाइजनिंग की बीमारी हो जाती है। कई बार इससे जान भी चली जाती है।
विज्ञापन


मथुरा के सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त गौरी शंकर ने बताया कि दिवाली के दृष्टिगत  विभिन्न स्थानों पर छापामार कार्रवाई की गई। टीम द्वारा हरि ऑयल मिल का निरीक्षण करते हुए पांच खाद्य तेलों के नमूने संग्रहित किए गए, छटीकरा स्थिति गिर्राज मिष्ठान भंडार का निरीक्षण के उपरांत वहां खराब पाई गई मावा, बर्फी, सोनपापड़ी के तीन नमूने लिए। 50 किलो बर्फी को मौके पर ही नष्ट कराया गया। इसके अलावा गोविंद डेयरी, शर्मा डेयरी, पंडित डेयरी से घी के नमूने भरे गए। गोवर्धन रोड स्थित कुशवाहा डेयरी का निरीक्षण कर घी व मावा का नमूना लिया। 100 किलोग्राम दूषित मावा को नष्ट कराया। राजस्थान के साथ ही आगरा से आपूर्ति किए जा रहे दूध के टैंकर की जांच करते हुए दो नमूना दूध तथा दो नमूना मावा के संग्रहित कर 600 किलोग्राम दूषित मावा को मौके पर नष्ट कराया गया। सभी 20 नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

तेल कारोबार के गढ़ में छापेमारी, तीन सैंपल लिए
एफएसडीए विभाग पर लगातार सौंख क्षेत्र में सरसों तेल के कारखानों के निरीक्षण, नमूनें संग्रहण के नाम पर खानापूर्ति करते हुए मिलावटी तेल के कारोबार को संरक्षण देने को लेकर उंगली उठी है। पिछले दिनों एक शिकायत हुई, जिसमें विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी द्वारा वहां से पैसे उगाने की बात सामने आई। इसके बाद बृहस्पतिवार को सौंख इलाके में टीम पहुंची। यहां स्थित हर्ष ट्रेडिंग कंपनी, राधाकृष्णन इंटरप्राइजेज एवं आकाश इंटरप्राइजेज का निरीक्षण कर तीन नमूने सरसों के तेल के संग्रहित किए गए।
विज्ञापन


ये बोले सहायक आयुक्त
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त डॉ. गौरी शंकर ने बताया कि 'डंपिंग एरिया में बर्फी को खुले में फेंका गया था। फेंकने के दौरान ही वहां पशु विचरण करते आ गए। खराब खाद्य पदार्थों को गड्ढा खोदकर उसमें दबाकर नष्ट कराया जाएगा।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें