फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: केशव मौर्य का रिश्तेदार हूं, लगवा दूंगा सरकारी नौकरी... पांच लाख लगेंगे; अब पैसे लौटा रहा न मिली नौकरी

Thu, 09 Nov 2023 02:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में युवक ने खुद को केशव मौर्य का रिश्तेदार बताया। कहा कि सरकारी नौकरी लगवा दूंगा। पांच लाख लगेंगे। अब पैसे लौटा रहा न नौकरी दिलाई। 
विज्ञापन
लाखों की ठगी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का रिश्तेदार बनकर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने नौकरी दिलाने के नाम पर युवक को अपना शिकार बनाया। पीड़ित ने हरीपर्वत थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


सदर थाना क्षेत्र के नगला परसौती निवासी फौरन सिंह कुशवाहा ने थाने में तहरीर दी। बताया कि लंगड़े की चौकी निवासी विनोद कुशवाह ने खुद को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का रिश्तेदार बताया। कहा कि वह पीडब्लूडी विभाग में उसके बेटे की नौकरी लगवा देगा। इसके बदले पांच लाख रुपये लगेंगे। 

यह भी पढ़ेंः- UP: पत्नी के साथ पराए मर्द को देख पति का खौल उठा खून, खेत में दौड़ाकर दी ऐसी मौत... देखने वालों की कांप गई रूह
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर बात तय हो गई। फौरन सिंह ने वर्ष 2022 में उसे पांच लाख रुपये दे दिए। अब तक बेटे की नौकरी नहीं लग पाई। जब उससे पैसा वापस मांगा तो धमकी देने लगा। पैसी वापस नहीं कर रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें