फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: राधास्वामी सत्संग सभा का जहां कब्जा, प्रशासन ने हाईकोर्ट में दाखिल किया ये जवाब; 14 सितंबर को सुनवाई

Wed, 04 Oct 2023 07:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

दयालबाग स्थित मौजा जगनपुर व खासपुर में सार्वजनिक रास्तों पर गेट व दीवार लगाकर कब्जा करने के मामले में हाईकोर्ट में 14 सितंबर को सुनावई होगी।
 
विज्ञापन
राधास्वामी सत्संग सभा के कब्जे पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के दयालबाग स्थित मौजा जगनपुर और खासपुर में सार्वजनिक रास्तों में गेट व दीवार लगाकर कब्जा करने के मामले में बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। प्रशासन ने अवैध कब्जों को ध्वस्त करने के लिए 14 सितंबर को नोटिस दिया था। नोटिस के विरोध में राधास्वामी सत्संग सभा ने हाईकोर्ट में वाद दायर किया है।
विज्ञापन


दिये थे ये निर्देश
हाईकोर्ट ने 5 अक्तूबर तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए थे। तहसीलदार न्यायालय ने 14 सितंबर को राधास्वामी सत्संग सभा अध्यक्ष गुरु प्रसाद सूद, उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव व अनूप श्रीवास्तव को नोटिस जारी किया था। अवैध कब्जे स्वयं हटाने के लिए सात दिन की मोहलत दी। तय समय में कब्जे नहीं हटाने पर 23 सितंबर को पुलिस व प्रशासन ने सार्वजनिक रास्तों में लगे गेट व दीवार हटा दिए। जिन्हें उसी रात सत्संगियों ने दोबारा खड़ा कर लिया।

ये भी पढ़ें -  आगरा में दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे झोंपड़ी में घुसी कार, मासूम बच्ची की मौत; मची चीख पुकार
विज्ञापन



 

ये है पूरा मामला
24 सितंबर को पुलिस व प्रशासन की टीम दोबारा कब्जे हटाने पहुंची तो वहां बवाल हो गया। पथराव में 12 पुलिसकर्मियों सहित 40 लोग घायल हुए थे। तहसीलदार कोर्ट के नोटिस के विरोध में सत्संग सभा ने हाईकोर्ट में स्टे के लिए याचिका दायर की। 27 सितंबर को सुनवाई के दौरान सत्संग सभा ने संसोधन प्रार्थना पत्र दायर किया। जिसके बाद उसे 5 अक्तूबर तक स्टे मिल गया।

ये भी पढ़ें -  आगरा: पड़ोसी दरवाजे पर पत्थर फेंकता था, शिकायत की तो निकाली लाइसेंसी बंदूक; जीजा-साले को मारी गोली
विज्ञापन

प्रशासन ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाब
इधर, प्रशासन ने हाईकोर्ट में दाखिल जवाब में सत्संग सभा के कब्जे की भूमि को सरकारी बताया है। गेट व दीवार लगाकर सार्वजनिक रास्ते बंद करने से किसान व ग्रामीणों का आवागमन बंद होने का हवाला दिया है।

ये भी पढ़ें -  Earthquake in UP: आगरा में भूकंप के झटके, घर और ऑफिस से बाहर भागे लोग; जानें कितनी रही तीव्रता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें