फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी के साथ हक की बात लाइव- %घरेलू हिंसा से पीड़ित हों महिलाएं तो क्या करना चाहिए%

विज्ञापन
कासगंज में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर हक की बात कार्यक्रम में फोन पर महिलाओं की समस्याएं सुनतीं - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। हक की बात कार्यक्रम में महिलाओं ने जिलाधिकारी हर्षिता माथुर को अपनी पीड़ा फोन पर बतायी। सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक चले कार्यक्रम में 14 महिलाओं ने अपनी-अपनी समस्याएं बताईं। डीएम ने संबंधित विभागों को समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा निवासी बेगम रजिया सुल्ताना ने घरेलू हिंसा के संबंध में लीगल जानकारी चाहिए। गंजडुंडवारा के एटा रोड रहने वाली जेवा खानम ने मांग रखी कि घरेलू हिंसा से संबंधित मुकदमा में पुन: विवेचना हो। कासगंज निवासी अर्चना कहा कि घरेलू हिंसा से संबंधित मुकदमा कासगंज कोतवाली में दर्ज है। लेकिन मामले में चार्जशीट नहीं लगी है।
गांव बल्हार निवासी जमुना देवी ने कहा कि एक्सीडेंट से संबंधित मुकदमा एटा के जैथरा में दर्ज है। मुआवजा नहीं मिला है।
पूजा कुशवाह ने भी एक्सीडेंट से संबंधित क्लेम नहीं मिलने की समस्या बताई। पटियाली के गांव मझोला निवासी बेगम जामियां और लक्ष्मी माथुर ने आवास की जरूरत बताई।
विज्ञापन

अंजना सक्सेना ने कहा कि वह सहारा इंडिया में एजेंट पद पर कार्यरत है, आरडी का भुगतान नहीं हो रहा। गांव करमपुर निवासी रेनू ने कहा कि घरेलू हिंसा से संबंधित मुकदमा महिला थाने में पहुंचा। दोनों पक्षों में समझौता हुआ। फिर भी पति घर नहीं ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें