दिवाली पर बाजारों में 50 जगह तैनात रहेगी पुलिस
दिवाली पर शहर के बाजारों में सुबह से ही भारी भीड़ है। बता दें कि दिवाली के बाद दो दिन बाजारों की बंदी रहेगी। इसको देखते हुए सुरक्षा का प्लान तैयार किया गया है। शहर में 50 जगह पर पुलिस को तैनात किया गया है।
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस के साथ पीएसी को लगाया गया है। बाजारों से लेकर प्रमुख मार्ग पर प्वाइंट बनाए गए हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अक्षय रंजन शर्मा ने बताया कि जिले की सभी तहसीलों में एक-एक दमकल को लगाया गया है। 12-12 घंटे की ड्यूटी लगाई गई है।