पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती होने से दीपावली के पर्व पर आम आदमी को बड़ी राहत मिली है। आगरा में पेट्रोल की कीमत में 5.91 रुपये प्रति लीटर की कटौती हुई है। जबकि डीजल पर 11.82 रुपये कम हुए हैं। गुरुवार को पेट्रोल 100.78 रुपये और डीजल 86.82 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है।
बीते एक महीने से डीजल और पेट्रोल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। चार अक्तूबर को पेट्रोल की कीमत 99.19 रुपये प्रति लीटर थी। बुधवार मध्य रात्रि तक पेट्रोल 106.69 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98.64 प्रति लीटर बिका। गुरुवार सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो गईं। लोगों का कहना है कि तेल की कीमतें घटने से कुछ हद तक महंगाई का बोझ कम होगा।
ऐसे बढ़े पेट्रोल के दाम
चार अक्तूबर: 99.19 रुपये
सात अक्तूबर: 100.02 रुपये
आठ अक्तूबर: 100.31 रुपये
नौ अक्तूबर: 100.60 रुपये
10 अक्तूबर: 100.89 रुपये
11 अक्तूबर: 101.18 रुपये
12 अक्तूबर: 101.18 रुपये
13 अक्तूबर: 101.18 रुपये
14 अक्तूबर: 101.18 रुपये
15 अक्तूबर: 101.87 रुपये
16 अक्तूबर: 102.21 रुपये
17 अक्तूबर: 102.57 रुपये
18 अक्तूबर: 102.57 रुपये
19 अक्तूबर: 102.57 रुपये
20 अक्तूबर: 102.91 रुपये
21 अक्तूबर: 103.25 रुपये
22 अक्तूबर: 103.59 रुपये
23 अक्तूबर: 103.59 रुपये
25 अक्तूबर: 104.27 रुपये
27 अक्तूबर: 104.27 रुपये
28 अक्तूबर: 104.95 रुपये
29 अक्तूबर: 104.95 रुपये
30 अक्तूबर: 105.63 रुपये
31 अक्तूबर: 105.97 रुपये
1 नवंबर: 106.34 रुपये
3 नवंबर: 106.69 रुपये