फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारे प्रधान: ग्राम पंचायत सवाई के प्रधान की प्राथमिकता, हर गली को दूधिया रोशनी से करेंगे जगमग, ये हैं समस्याएं

Tue, 08 Jun 2021 12:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

राजनीति व समाज सेवा में सक्रिय सुमित सेन ग्राम पंचायत में जल निकासी, पेयजल की व्यवस्था और नाली-खड़ंजे के निर्माण को अपनी प्राथमिकता बताते हैं। 
विज्ञापन
हमारे प्रधान: ग्राम पंचायत सवाई के नवनिर्वाचित प्रधान सुमित सेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जनपद में एत्मादपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत सवाई के लोगों ने गांव की कमान 38 वर्षीय सुमित सेन को सौंपी है। एमए तक की शिक्षा ग्रहण कर चुके सुमित कहते हैं कि गांव की हर गलियों को बिजली की रोशनी से जगमग कराएंगे।

विज्ञापन


राजनीति व समाज सेवा में सक्रिय सुमित सेन ग्राम पंचायत में जल निकासी, पेयजल की व्यवस्था और नाली-खड़ंजे के निर्माण को अपनी प्राथमिकता बताते हैं। कहा कि उनका प्रयास यही होगा कि सवाई इस पांच साल में आदर्श ग्राम पंचायत बनकर उभरे। यहां के लोगों की बुनियादी समस्याएं दूर हों।

ये है ग्राम पंचायत की योजनाएं
1. ग्राम पंचायत में पानी की समस्या को दूर करने के लिए टंकियों का निर्माण करना।
2- गांव में नालियां बनवाने के साथ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराना।
3 - ग्रामीणों के पेंशन, आवास आदि की समस्याएं दूर किया जाना।

गांव की ये है प्रमुख समस्याएं
1- गांव में बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या से लोग जूझते हैं।
2- गांव के संपर्क मार्ग व नालियां जर्जर पड़ी होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
3- गांव में पानी की टंकी जर्जर होने के साथ हैंडपंप भी खराब पड़े हैं।

ग्राम पंचायत एक नजर में
एत्मादपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत सवाई में बिहारीपुर, भवाइन और मंगलपुर मजरे भी शामिल हैं। ग्राम पंचायत की कुल आबादी करीब 6200 है। विकास खंड मुख्यालय से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत में प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय भी स्थित हैं। इसके आगे की पढ़ाई के लिए छात्र-छात्राओं को एत्मादपुर तहसील मुख्यालय आना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  हमारे प्रधान: सैंया में पानी की समस्या होगी दूर, प्रधान राघवेंद्र सिंह की प्राथमिकता बेघर परिवारों को आवास दिलाना 
ये भी पढ़ें- हमारे प्रधान: नगला सराय को आदर्श ग्राम पंचायत बनाएंगी राधा, ये हैं प्राथमिकताएं और प्रमुख समस्याएं

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें