मथुरा में सोमवार को सबसे कम तीन पॉजिटिव केस मिले हैं। यह इस वर्ष आई दूसरी लहर में सबसे कम केस हैं। इस प्रकार जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20267 हो गई है। एक्टिव केस 215 हैं। बताया जाता है कि नौहझील से 32 वर्षीय महिला, फरह में 61 वर्षीय व्यक्ति और भरतपुर निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।