अलीपुर बरबारा में एनसीसी कैडेट्स प्रशिक्षण लेते
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। एनसीसी की 9 यूपी बटालियन के अलीपुर बरबारा में आयोजित 10 दिवसीय शिविर में भविष्य के सैनिक तैयार किए जा रहे है। शिविर में एनसीसी कैडेटस को सेना की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। सेना के अफसरों ने बुधवार को कैडेटस को शत्रु पर छिपकर आक्रमण करने सहित कई अन्य विंदुओं पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।
कैंप कमांडेट कर्नल नवजोत जंग ने कहा कि फील्ड क्राफ्ट उपलब्ध जमीन का सही ढंग से प्रयोग करने की एक महत्वपूर्ण कला है। जिसमे एक जवान को नेचुरल और बनावटी सामानों का उपयोग कराना सीखाया जाता है। इसमें जवान ऑपरेशन एरिया में वह अपने आप को दुश्मन के नजरो से छिपाकर लुके छुपे आक्रमण कर सकते हैं।
इसके अंतर्गत आडें, चालें, कन्सीलमेन्ट, केमीप्लेज, फायर एव मूवमेंट, दूरी का अंदाज करना, टारगेट को चिन्हित करना आदि विषयों पर बताया गया। इसके साथ ही रायफल, खोलना, बंद करना, फायर करना आदि के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान डिप्टी कैंप कमाण्डेट कर्नल आरके सिंह , कैप्टन आलोक दुबे, कैप्टन केके सिह, ले. ललित पाठक के निर्देशन में हुआ।