फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेट कॉरिडोर: न्यू भदान रेलवे स्टेशन के निकट मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, आगरा-टूंडला से भेजी दुर्घटना राहत ट्रेन

Tue, 24 Aug 2021 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मालगाड़ी के डिब्बे पलटे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से उड़ीसा जा रही एक मालगाड़ी डीएफसीसी कॉरिडोर पर न्यू भदान स्टेशन के समीप बेपटरी हो गई। डाउन लाइन पर हुई इस घटना से अप-डाउन लाइन पूरी तरह बाधित हो गई। इस घटना में मालगाड़ी के लगभग 17-18 डिब्बे बेपटरी हुए हैं। जिन्हें फिर से पटरी पर लाने के लिए अधिकारियों ने कानपुर, टूंडला और आगरा से दुर्घटना राहत गाड़ी (एआरटी) की तीन टीमों को मौके पर बुलाया है। जो मालगाड़ी के डिब्बों को पटरी पर लाने के कार्य में जुटी हैं। 

विज्ञापन


सोमवार को गजियाबाद से एक मालगाड़ी जेएसएलएस उड़ीसा जाने के लिए रवाना हुई थी। वह फ्रेट कॉरिडोर पर थी। शाम करीब छह बजे इटावा सेक्शन के न्यू भदान के निकट गांव भरद्वाजपुरा के पास खम्भा संख्या 651/23 से गुजरी। तभी अचानक तेज आवाज के साथ मालगाड़ी के लगभग 17-18 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह घटना देख ट्रेन में चल रहे टूंडला हेड क्वार्टर के गार्ड के भी होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल ही घटना की जानकारी से डीएफसीसी के अधिकारियों को अवगत कराया। सूचना मिलते ही आसपास के गांव के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। साथ ही प्रभारी निरीक्षक जसवंतनगर अमर पाल सिंह, बलरई के प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार घटनास्थल पर मए फोर्स के पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बताया जाता है कि मालगाड़ी में लोहे की पत्ती और स्लीपर लोड किए हुए थे। बेपटरी हुए डिब्बों को पुनः पटरी पर लाने का प्रयास टीम कर रही हैं। 
ट्रैक से दूर जाकर गिरे डिब्बे
इस घटना में डाउन साइड का ट्रैक लगभग आधा किलोमीटर से ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मालगाड़ी के डिब्बे ट्रैक से काफी दूर जाकर गिरे हैं। जिनको कर्मचारियों और ग्रामीणों की मदद से अनलोड करवाकर पुनः पटरी पर लाये जाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


अप एवं डाउन लाइन पर संचालन हुआ ठप
इटावा में हुए रेल हादसे के कारण अप एवं डाउन लाइन बाधित हो गईं। जिसके चलते डीएफसीसी ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा। इसके चलते अधिकारियों ने एआरटी और कमर्चारियों की मदद से ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन पुनः शुरु कराने का प्रयास तेज कर दिए थे। 

तीन जगह कानपुर, आगरा और टूंडला से एआरटी मंगाई गई हैं। मालगाड़ी उड़ीसा जा रही थी। घटना के पीछे के कारण जांच का विषय हैं। - राजीव कुमार, टीआई डीएफसीसी, नई दिल्ली

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें