फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से बालिका की मौत, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम रनेठी में खेलते समय बिजली के खंभे में जुड़े खेंच (खंभे को साधने के लिए बांधा गया तार) में आए करंट से चिपक कर बालिका की मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम रनेठी निवासी खुर्शीद के घर के बाहर बिजली का खंभा लगा हुआ है। उनकी पुत्री अमन (7) घर के बाहर खेल रही थी। खेलते समय उसने खंभे में लगे खेंच को पकड़ लिया। तार में करंट आ रहा था। बालिका के तार पकड़ते ही वह दूर जा गिरी। साथ में खेल रहे अन्य बच्चों ने जानकारी परिजनों को दी। परिजन बालिका को निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालिका की मौत से परिजनों में चीत्कार मच गया। ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।
वर्जन
पोल के खिंचाव में लगे तार में जो करंट प्रभावित हुआ है वह घरेलू केबिल के संपर्क में आने से हुआ है विभाग की टीम को मौके पर भेजकर तारों को सही कर दिया है।- प्रदीप गुप्ता, उपखंड अधिकारी, विद्युत विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें