फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपने पूरे होने से पहले श्वेता की थमीं सांसें: अग्निवीर बनने की तैयारी कर रही थी युवती, दौड़ते समय गिरी और मौत

Sun, 24 Jul 2022 09:38 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, घिरोर (मैनपुरी)

सार

थाना क्षेत्र के गांव अलालपुर निवासी सुरेश चौहान की 18 वर्षीय बेटी श्वेता चौहान पढ़ाई के साथ अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती की तैयारी भी कर रही थी। वह रोजाना की तरह रविवार की सुबह भी दौड़ लगाने के लिए घिरोर बाईपास मार्ग पर गई। दौड़ लगाने के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
युवती की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में घिरोर के गांव अलालपुर निवासी युवती रविवार की सुबह सेना में भर्ती के लिए दौड़ लगाने गई थी। अचानक बेहोश होकर रास्ते में गिर गई। परिजन अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव अलालपुर निवासी सुरेश चौहान की 18 वर्षीय बेटी श्वेता चौहान पढ़ाई के साथ अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती की तैयारी भी कर रही थी। वह रोजाना की तरह रविवार की सुबह भी दौड़ लगाने के लिए घिरोर बाईपास मार्ग पर गई। दौड़ लगाते समय वह अचानक बेहोश होकर गिर गई।

विज्ञापन

जानकारी पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर बगैर पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घर में श्वेता के अलावा छोटी बहन व एक छोटा भाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें