रेल महाप्रबंधक स्टेशन का निरीक्षण करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर मध्य रेल महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने बयाना-ईदगाह खंड का निरीक्षण किया। फतेहपुर सीकरी स्टेशन में यात्री सुविधाओं की जांच की।
उत्तर मध्य रेल महाप्रबंधक प्रमोद कुमार अवध एक्सप्रेस में बैठकर बयाना से ईदगाह रेल खंड का निरीक्षण शुरू किया। सबसे पहले बयाना ब्रह्मबाद के मध्य मेजर ब्रिज संख्या तीन के पैरामीटर देखे। बयाना बंधबरैठा के बीच समपार फाटक को देखा। इसके बाद करीब 5:45 बजे फतेहपुर सीकरी के फाटक संख्या 40 पर ट्रेन रोकवाकर रेलवे यार्ड, सिग्नल प्वाइंट के पैरामीटर देखे।
पानी की टंकी को भी देखा
- फोटो : अमर उजाला
किया अभिलेखों का निरीक्षण
इसके बाद पैदल ही स्टेशन पहुंचे, यहां स्टेशन अधीक्षक रामजी दास से यात्री सुविधाओं की जानकारी ली। स्टेशन कक्ष में मौजूद कर्मचारियों से तकनीकी जानकारियां ली। अभिलेखों का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर डीआरएम आनंद स्वरूप, सचिव महाप्रबंधक अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
ट्रेनों के ठहराव के लिए ज्ञापन सौंपा
सीकरी रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के लिए पहुंचे रेल महाप्रबंधक को पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम ने ज्ञापन देकर जियारत एक्सप्रेस, ओखा-वाराणसी, बांद्रा-गाजीपुर आदि ट्रेनों का ठहराव सीकरी में किए जाने, कोटा-आगरा फोर्ट, जमुना ब्रिज पैसेंजर का आगमन का समय कोरोना काल से पूर्व का किए जाने, इस्लामगंज रेलवे फाटक संख्या 40 पर ओवर ब्रिज के निर्माण की मांग की।