गद्दे में बांधकर रखा शव, पांच किलोमीटर दूर बाइक से लाकर फेंका
पुलिस ने बताया कि शनिवार रात को शादी करने के लिए लेकर सोनम और नीरज में विवाद हो गया। नीरज ने विवाद में ही सोनम का गला घोंट दिया। लाश को ठिकाने लगाने के लिए अपने पड़ोसी दोस्त दीपांशु को बुलाया। दोनों गांव के ही व्यापारी से चीनी के दो बोरे लेकर आए। इसके बाद शव को गद्दे में लपेट दिया, जिससे लोग समझें कि गद्दा लेकर जा रहे हैं। गद्दे को पलंग की निवाड़ से बांध दिया। कसने के बाद बोरे में रख दिया। इसके बाद नीरज अपनी बाइक से पांच किलोमीटर तक बोरे को दोस्त के साथ लेकर आया। सोहल्ला में झांसी रेलवे ट्रैक पर बोरे से निकालकर फेंक दिया। ऐसे रखा कि सोनम का चेहरा ट्रेन की चपेट में आ जाए। मगर, उसकी गर्दन कट पाई और चेहरा बच गया। इससे उसकी पहचान हो गई। पुलिस ने बाइक बरामद कर ली है।
प्रेमिका की वजह से पत्नी छोड़कर गई थी
पुलिस की पूछताछ में नीरज ने बताया कि उसकी पत्नी इरादतनगर क्षेत्र की रहने वाली है। उसके प्रेम संबंध की भनक पत्नी को हो गई थी। इस पर घर में झगड़े शुरू हो गए। पत्नी दोनों बच्चों को साथ लेकर मायके में रहने लगी। इस पर ही वो सोनम को गांव में ले आया था।
सोशल मीडिया बनी मददगार
शव मिलने के बाद पुलिस ने मृतका के चेहरे का फोटो खींचा था। इसके बाद उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। पहचान करके कॉल करने के लिए लोगों से कहा था। इस पर सोहल्ला के कुछ लोग पुलिस के पास पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह युवती को जानते हैं। वह नीरज के साथ एक मकान में रहती थी। कुछ दिन पहले नीरज उसे अपने साथ लेकर चला गया था। इससे ही पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। इस मामले में जानकारी पर मृतका की मां रानी परिवार के लोगों के साथ आईं। मां ने मुकदमा दर्ज कराया। परिवार इतना गरीब है कि शव को गांव तक नहीं ले जा सकते थे। इस कारण आगरा में ही अंतिम संस्कार का फैसला लिया।
संबंधित खबर...
आगरा: रेलवे लाइन पर मिली युवती की सिर कटी लाश, हत्या कर फेंके जाने की आशंका