फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: प्रेमी से मिलने गई युवती का शव तालाब में मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Thu, 09 Sep 2021 11:30 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा

सार

मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उधर, पुलिस ने बताया है कि जांच में पता चला है कि युवती अपने प्रेमी से मिलने गई थी। प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जिले के थाना मगोर्रा क्षेत्र में दो दिन पूर्व प्रेमी से मिलने गई प्रेमिका का शव तालाब के पानी में उतराता मिला। प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


थाना मगोर्रा के गांव रामपुर में पोखर के किनारे मंगलवार की देर शाम एक युवती का शव तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मृतका की शिनाख्त की। बताया गया कि 20 वर्षीय युवती सोमवार को अपने पड़ोसी गांव उमरी में प्रेमी योगेश से मिलने गई थी। 

जांच में पता चला है कि प्रेमी से युवती ने शादी तय होने की बात कही। इस पर प्रेमी ने उसे घर लौटने के लिए कहा। युवती को प्रेमी द्वारा समझा-बुझा कर गांव रामपुर भेज दिया। प्रेमी घर लौट आया, लेकिन युवती अपने घर नहीं पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने आसपास के क्षेत्र में खोजबीन की। मंगलवार की देर शाम गांव उमरी-रामपुर के बीच स्थित पोखर में युवती का शव पानी में उतराता मिला। थाना प्रभारी राजीत वर्मा का कहना है कि दो दिन पूर्व युवती प्रेमी से मिलने गई थी। प्रेमी योगेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
मथुरा में गोवर्धन रोड पर अमर कॉलोनी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में झुलसने से मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि ससुरालीजनों ने गला दबाकर हत्या कर उसको जलाया है। पोस्टमार्टम गृह पर भी बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए झगड़ते रहे।

सर्पदंश से मजदूर की मौत
थाना मगोर्रा के गांव नगला हरजू में देर रात 12 बजे घर सो रहे मजदूर ताराचंद (40 वर्ष) पुत्र सुरेश चंद की सर्पदंश से मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मजदूर के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। चौकी प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि सर्प के काटने से मजदूर की मौत हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें