जनता को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय लघु उद्योग मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मानसरोवर सहित शिव मंदिरों के दर्शनों पर छिड़ी बहस के बीच तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि शेर की खाल ओढ़ने वाला भेड़िया शेर नहीं हो जाता है।
रविवार को मथुरा के एक कार्यक्रम में आए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इलाहाबाद में शिव के जयकारे लगाने वालों को कांग्रेस पार्टी ने बाहर कर दिया है। यह बताने के लिए काफी है कि कांग्रेस सिर्फ शिव भक्ति के नाम पर राजनीति कर रही है।
नौहझील-बाजना रोड स्थित आरके फार्म पर क्षेत्र पंचायत के फलदार पौधा वितरण कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर अवश्य बनेगा। मंदिर को हिंदू और मुस्लिम मिलकर बनाएंगे।